Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: हल्द्वानी:हेलीकॉप्टर हादसे में बाल बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रभारी दुष्यंत गौतम 

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 12, 2024
हेलीकॉप्टर हादसे में बाल बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रभारी दुष्यंत गौतम   हल्द्वानी में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होते-होते बचा। हेलीकाप्टर में दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ के साथ हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण पाया और सही समय देखकर सुरक्षित उड़ान भरी। गुरुवार को दुष्यंत कुमार गौतम और महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के लिए हल्द्वानी विधानसभा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शिरकत की, बैठक के बाद उन्होंने कई कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई, इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड से बाजपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन तभी पायलट हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो बैठा। हेलीकॉप्टर जमीन से 5 फीट की ऊंचाई पर डगमगाया और फिर जमीन पर उतर गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ करते हुए हेलीकॉप्टर पेड़ के टहनी से टकराया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें