Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:विद्यार्थियों को दो सिलेंडर रिफिलिंग की सुविधा परिचय पत्र पर मिले कनेक्शन तथा रिफिलिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी के हिमवीरो ने किया क्राउड कंट्रोल का शानदार प्रदर्शन

चंपावत:प्रशासन की कार्रवाई एसडीएम ने किया गैस गोदाम का निरीक्षण

टनकपुर:सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी जनता की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

बाराकोट मे गैस का वाहन पहुंचने से जनता को मिली बड़ी राहत। बड़ी संख्या में गैस भराने पहुंचे लोग

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट में 14 एवं 15 नवंबर को होगी खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

बाराकोट में 14 एवं 15 नवंबर को होगी खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं।

विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी नकद धनराशि।उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्त्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन 14 एवं 15 नवंबर 2025 को विकासखंड सभागार बाराकोट में किया जाना तय हुआ है। ब्लॉक समन्वयक पंचदेव पांडे ने बताया कि संस्कृत प्रतियोगिताएं कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 10 तक तथा वरिष्ठ वर्ग कक्षा 11 से स्नातकोत्तर पर्यंत की स्पर्धा का आयोजन होगा। जिसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृतवादविवाद संस्कृत आशुभाषण,श्लोक उच्चारण दोनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खंड, जिला, राज्य स्तर पर नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।विकासखंड स्तर पर क्रमशः ₹800 ₹600 ₹400 जिला स्तर पर 2000, 1500, 1000 तथा राज्य स्तर पर 25000, 20000, 15000 के नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। विकासखंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता 21 व 22 नवंबर को जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता 3 व 4 दिसंबर 2025 को हरिद्वार में प्रतिभागिता करेंगे। प्रतियोगिताओं में बाराकोटखंड के राजकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं।

जरूरी खबरें