Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:शहीदों के नाम के बोर्ड पड़े नालियों में नगर पालिका लोहाघाट की बड़ी लापरवाही लोगों में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 26, 2024
शहीदों के नाम के बोर्ड पड़े नालियों में नगर पालिका लोहाघाट की बड़ी लापरवाही लोगों में आक्रोश कुछ वर्ष पूर्व नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट नगर के प्रमुख मार्गो में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व भारतीय सेना के शहीद जवानों के नाम के बोर्ड लगाए गए थे ताकि क्षेत्र के लोग व युवा पीढ़ी इन शहीदों को पहचान सके वहीं अब नगर पालिका लोहाघाट की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है लोहाघाट क्षेत्र के गंगनौला निवासी कारगिल युद्ध के अमर शहीद मोहन चंद्र जोशी के नाम का डिग्री कॉलेज तिराहे में लगाया गया बोर्ड नाली में गिरा पड़ा है पर पालिका के द्वारा शहीद के नाम के बोर्ड को उठाने की जहमत तक नहीं उठाई गई है जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है शनिवार को निवर्तमान पालिका सभासद राज किशोर साह व लोगों ने कहा यह उन शहीदों के नाम का घोर अपमान है जिनके द्वारा देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी गई आज उनके नाम से लगा बोर्ड गंदी नाली में पड़ा हुआ है उन्होंने इसे काफी शर्मनाक घटना बताया सभासद शाह व लोगो ने नगर पालिका लोहाघाट व प्रशासन से शहीद के नाम के बोर्ड को सम्मान सहित सड़क में लगाने व नगर में जितने सेनानियों व शहीदों के नाम के बोर्ड लगे हैं उनकी दोबारा से मरम्मत व रंगरोग़न कर लगाने की मांग की है लोगों ने कहा यह नगर पालिका की घोर लापरवाही है इस प्रकार से शहीदों के नाम का अपमान होना उचित बात नहीं है

विज्ञापन

जरूरी खबरें