Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

: बाराकोट:मालकिन पर हमला कर भैंस ने गंभीर रूप से किया घायल हायर सेंटर रेफर चूला गांव की घटना पति चोटिल

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 26, 2025
मालकिन पर हमला कर भैंस ने गंभीर रूप से किया घायल हायर सेंटर रेफर चूला गांव की घटना पति चोटिल चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्त चूला गांव में आज बुधवार दोपहर को पालतू भेस ने हमला कर अपनी मालकिन 65 वर्षीय जीवंती देवी पत्नी भवानी दत्त जोशी को गंभीर रूप से घायल कर दिया भैंस के हमले में जीवंती देवी का पेट फट गया और हाथ में गंभीर चोटे आई है आनन फानन में परिजन घायल जीवंती देवी को 108 के जरिए 40 किलोमीटर दूर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टर करन बिष्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुरी तरह घायल महिला का उपचार किया डॉक्टर करन ने बताया महिला के पेट व हाथ में काफी गंभीर चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है स्थिति गंभीर है वहीं घायल महिला के पुत्र पूर्व सैनिक देव जोशी ने बताया उनकी पत्नी मायके गई हुई है जिस कारण उनकी मां व पिता बाहर बंधी भैंस को गौशाला में बांध रहे थे तभी भैंस ने अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मां को काफी चोटे आई है तथा उनके पिता चोटिल हो गए घायल महिला के उपचार में वार्ड बॉय हिमांशु मेहरा, भास्कर गढ़कोटी, संदीप वर्मा, विक्रम, नर्सिंग ऑफिसर नीतू बोरा ,तृप्ति बिष्ट, पुष्पा भट्ट ,बबीता भंडारी, पीआरडी दीपक मेहता आदि के द्वारा सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें