Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद कमल भाकुनी के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,कहा शहीद जवान के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 4, 2024
कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद कमल भाकुनी के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,कहा शहीद जवान के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद सोमेश्वर(अल्मोड़ा) आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के चनोदा स्थित ग्राम बूंगा पहुंची।यहां कैबिनेट मंत्री विगत दिनों नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी के पैतृक निवास पहुंची जहां उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चयात शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आवास से लकड़ी पड़ाव स्थित शमशान घाट ले जाया गया।जहां पूरे रास्ते मे स्वर्गीय जवान कमल भाकुनी अमर रहें जयकार के नारों से समस्त क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखे नम दिखाई दीं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं।कहा कि एक और जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है।उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें