Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: चंपावत:देवीधुरा में वन विभाग की ओर से वनों को बचाने का अभियान हुआ शुरू लोगों से जंगलों को बचाने की की गई अपील 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
देवीधुरा में वन विभाग की ओर से वनों को बचाने का अभियान हुआ शुरू लोगों से जंगलों को बचाने की की गई अपील
चंपावत जिले के देवीधुरा रेंज के अंतर्गत बांज व अन्य प्रजाति के पौधों को बचाने का अभियान शुरू हो गया है। वन विभाग की ओर से जंगलों को बचाने के लिए अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत के दिशा निर्देशन पर पाटी विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर बांज के हरे पेड़ों को बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि नुकसान पहुंचाने या काटने पर लोगों को भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई। रेंजर गुणवंत ने बताया कि सभी क्षेत्रीय लोगों से जगह-जगह पोस्टर, पंपलेट व जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर वनों को बचाने की अपील चल रही है। बताया कि इस दौरान धरती करें यही पुकार, हरा-भरा कर दो संसार, पेड़ों को न काटो बार-बार, सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम, जल संरक्षण और मेरा सपना, ताकि खुशहाल बने भारत अपना अभियान को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें