Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा जल्द शुरू होगा डामरीकरण

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे छतरी चोराहे से बाजार तक निकला कैंडल मार्च

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

अब शब्द नहीं सर्जिकल वार होना चाहिए के लगाए नारे।चंपावत जिले के बाराकोट में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश है। गुरुवार शाम को पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 27 निर्दोष पर्यटकों की स्मृति में बाराकोट के छतरी चौराहे से बाराकोट बाजार तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान लोगों के हाथों में जलती मोमबत्तियाँ थीं तो आँखों में आक्रोश था और दिलों में मासूमों के प्रति गहरी संवेदना। पूरे वातावरण में शोक और आक्रोश का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।जनसमूह ने "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्यवाही की माँग की। लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "अब और चुप नहीं रहेंगे, मासूमों की मौत बेकार नहीं जानी चाहिए। अब शब्द नहीं, सर्जिकल वार होना चाहिए!"सभा में उपस्थित लोगों ने देशवासियों से यह आह्वान किया कि आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें और ऐसे कायराना हमलों के खिलाफ राष्ट्र की एकता प्रदर्शित करें।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा,मदन मोहन जोशी, राजू अधिकारी, नंदा बल्लभ बगौली, राजेश अधिकारी, , योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, निखिल अधिकारी, राहुल, सूरज, बादल, सोनू अधिकारी, शुभम नाथ ,संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें