Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्यवाही नशा तस्करों को सबक सिखाने कप्तान उतरे मैदान में

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 21, 2025

चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़ तोड़ कार्यवाही नशा तस्करों को सबक सिखाने कप्तान उतरे मैदान में महिला नशा तस्कर पिंकी गिरफ्तार

एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने दिनांक 20 मार्च की मध्य रात्रि तथा 21 मार्च की सांय नशा तस्करों के खिलाफ चलाया सघंन छापेमारी अभियान नशा तस्करों में मचा हड़कंपथाना टनकपुर, बनबसा, एस0ओ0जी0 यातायात पुलिस पी0ए0सी0 तथा तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के लगभग 70-80 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया छापेमारी अभियान अभियान के तहत टनकपुर क्षेत्र के 02 व्यक्तियों तथा बनबसा क्षेत्र की एक महिला के कब्जे से 15.15 ग्राम हीरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गयाटनकपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ₹2000 का संयोजन शुल्क वसूला गया

एसपी चंपावत अजय गणपती ने जिले में नशा तस्कर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है आज 21मार्च की शाम थाना बनबसा क्षेत्र में एसपी अजय गणपति की मौजूदगी तथा दिनांक 20 मार्च की मध्य रात्रि को शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर तथा सुरेंद्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए टनकपुर क्षेत्र के 6 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा थाना बनबसा क्षेत्र के 07 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किये गए।अभियान के तहत पुलिस ने आज बनबसा क्षेत्र में न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें थाना टनकपुर, बनबसा,एस0ओ0जी, यातायात पुलिस पी0ए0सी0 तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए बनबसा क्षेत्र में नई बस्ती मीना बाजार क्षेत्र से एक महिला अभियुक्ता के कब्जे से 7.65 ग्राम हीरोइन बरामद कर थाना बनबसा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। टनकपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघंन चैकिंग अभियान के दौरान 04 व्यक्तियों के के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹2000 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

*अभियुक्ता-*

01- पिंकी सक्सेना पत्नी अनिल सक्सेना,उम्र 45 वर्ष, वार्ड नंबर 5, नई बस्ती, मीना बाजार, थाना बनबसा

*थाना टनकपुर*

दिनांक 20.03.2025 की मध्य रात्रि को *थाना टनकपुर* क्षेत्र अंतर्गत *थाना टनकपुर, बनबसा,एस0ओ0जी, तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट* के लगभग *70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों* द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत *नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान* चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान *टनकपुर क्षेत्र* के विभिन्न क्षेत्र में *नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान *02 अभियुक्तो के कब्जे से 07.50 ग्राम हीरोइन* बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया उपरोक्त संबंध में *थाना टनकपुर* में मुकदमा अपराध संख्या 29/25 अंतर्गत धारा 8/21/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*अभियुक्तगण-*

01- अभियुक्त शहजादे खान उर्फ सज्जू पुत्र साजिद खान, निवासी वार्ड नंबर 3, वर्मा लाइन, टनकपुर, उम्र 29 वर्ष के वाहन अल्टो UK03-C-1586 से 6.69 ग्राम हेरोइन

02- अभियुक्त जाहिद खान पुत्र ताहिर खान निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाइन थाना टनकपुर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 01 बीट हेरोइन

जरूरी खबरें