Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:46 टेट्रा पैक देशी शराब के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है आबकारी विभाग।

चंपावत:बाराकोट मे तेंदुए के हमले में घायल महिला को मिला मुफ्त इलाज और प्रशासनिक सहयोग

आज सीएम धामी का टनकपुर दौरा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण

चंपावत:उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू

लोहाघाट:गैस एजेंसी में उमड़ी भारी भीड़ दो गाड़ी रसोई गैस आने से जनता को राहत।

: लोहाघाट:गैस गोदाम कर्मी से 3 करोड़ 72 लाख रुपए का सेल टैक्स वसुलने लोहाघाट पहुंची सेल टैक्स की टीम

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 8, 2024
गैस गोदाम कर्मी से 3 करोड़ 72 लाख रुपए का सेल टैक्स वसुलने लोहाघाट पहुंची सेल टैक्स की टीम लोहाघाट के गैस गोदाम में पिछले 7 वर्षों से कार्य कर रहे कर्मी टीकम सिंह के होस उस समय उड़ गए जब टनकपुर से सेलटैक्स की टीम उनके घर पहुंच गई और टीकम से सेल टैक्स के 3 करोड़ 72 लाख की वसूली करने की बात करने लगी तथा टीकम से पूछताछ करने लगी सेल टैक्स के अधिकारियों की बात सुनकर टीकम के होश उड़ गए गुरूवार को टीकम ने बताया सेल टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा अपने खाते से 20 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया है जिसका उन्हें 3 करोड़ 72 लाख रुपया सेल टैक्स भरना पड़ेगा टीकम सिंह ने बताया कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी आईडी लगाकर दिल्ली में एक बैंक में उनके नाम का फर्जी खाता खोल दिया और उस खाते के माध्यम से 20 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन कर दिया इसके बाद सेल टैक्स की टीम उनके पास करोड़ों रुपए का सेल टैक्स वसूलने पहुंच गई टीकम ने बताया व गैस गोदाम में छोटे कर्मी है उन्हें तो यह तक पता नहीं है कि 20 करोड रुपए में कितने जीरो होते हैं उनके खाते में कुछ सौ रुपए ही पड़े हैं टीकम सिंह ने बताया उनके द्वारा सेल टैक्स टीम को किसी तरह समझाया गया तथा गैस गोदाम के अधिकारियों ने भी टीम को जानकारी दी कि यह खाता टीकम का नहीं है किसी तरह सेल टैक्स की टीम मानी और टीकम की जान छूटी घटना 2 दिन पहले की है टीकम इस घटना से अभी तक सदमे में है अब टीकम  की आईडी लगाकर दिल्ली में किसने फर्जी खाता खोला और करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन कर दिया यह जांच का विषय है

जरूरी खबरें