Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: लोहाघाट:चेतोला मेल को लेकर प्रशासन ने बदला चमदेवल का पोलिंग बूथ

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 27, 2024
चेतोला मेल को लेकर बदला गया चमदेवल का पोलिंग बूथ गुमदेश के ऐतिहासिक चैतोला मेले को लेकर गुमदेश के जनप्रतिनिधियों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और प्रशासन के अधिकारियों की डीएम चंपावत नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में हुई वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया इस बार चैतोला मेले की तिथि और लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि 19 अप्रैल को एक ही दिन पढ रही है और मेला क्षेत्र में पोलिंग बूथ होने से  प्रशासन व गुमदेश क्षेत्र के ग्रामीण काफी असमंजस की स्थिति में थे क्योंकि दोनों पर्व एक ही दिन पढ़ रहे थे पाठक ने बताया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि रा0 प्रा0 वि0 चमदेवल मतदान स्थल के स्थान पर अब रा0 इंटर कॉलेज चमदेवल में मतदान होगा। जिससे चैतोला मेला विधिवत पूर्व की भांति सम्पन्न होगा। बैठक में मेले की अन्य तैयारियों की भी चर्चा हुई। वही मतदान स्थल बदलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और डीएम चंपावत व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक को धन्यवाद दिया मालूम हो चेतोला गुमदेश क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग चमू देवता के दर्शन करते हैं वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने अपनी सूझबूझ से प्रशासन व ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीओ बीसी पंत, समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी , कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी , ग्राम प्रधान देव सिंह धौनी जी, युगल किशोर धौनी , मदन कलौनी , शंकर पांडेय , पुष्कर बोहरा सहित गुमदेश के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।।

जरूरी खबरें