Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चमोली:जली हुई कार से मिली महिला की लाश क्षेत्र में सनसनी पुलिस जुटी जांच में।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

जली हुई कार से मिली महिला की लाश क्षेत्र में सनसनी पुलिस जुटी जांच में।उत्तराखण्ड के चमोली मे सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर से महिला का कंकाल बरामद हुआ है। कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नो से दस बजे के बीच की बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कर्नाटक नंबर की मारुती रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुभाई में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई नजर आई थी। कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, 2ND MAIN ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया NGEF कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। बताया जा रहा है कि कार के अंदर महिला का कंकाल मिला है, जबकि उसके साथ में घूम रहा युवक लापता है। ऐसे में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें