Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण के खिलाफ अंतिम दिन आईं 337 आपत्तियां

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण के खिलाफ अंतिम दिन आईं 337 आपत्तियां जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी दी कि यह सूची शासनादेशानुसार तैयार की गई है, जिसमें चम्पावत के चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, क्षेत्र पंचायत वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, प्रमुख क्षेत्र पंचायत चम्पावत के पदों तथा जिला पंचायत वार्ड/ प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण प्रस्ताव सम्मिलित हैं।कुल 134 बीडीसी क्षत्रों में 26 पद अनुसूचित जाति एवं 07 पद ओबीसी के लिए आरक्षित।कुल 312 प्रधान में से 01 पद अनुसूचित जनजाति, 51 पद अनुसूचित जाति तथा 16 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित।क्षेत्र पंचायत प्रमुख (चार ब्लॉक) में 01 पद अनुसूचित जाति महिला, 02 पद महिला एवं 01 पद सामान्य वर्ग हेतु आरक्षित।सभी स्तरों पर 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।यह प्रस्तावित सूची जनपद की वेबसाइट https://champawat.nic.in के साथ-साथ ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित की गई है।आपत्तियाँ व दावा दिनांक 14 से 15 जून, 2025 को सायं 5:00 बजे तक अपनी आपत्तियाँ या दावे खण्ड विकास कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत में प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित की गई थी। दिनांक 15 जून को सांय 5 बजे तक कुल 337 आपत्तियां दर्ज की गई।प्राप्त आपत्तियों पर विचार एवं निस्तारण की प्रक्रिया 16 से 17 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सांयः 5:00 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत में की जाएगी।सभी औपचारिकताओं के पश्चात अन्तिम आरक्षण सूची का प्रकाशन 18 जून, 2025 को किया जाएगा।

जरूरी खबरें