Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत:प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को खुली रहेंगी 4 बैंकों की 7 शाखाएं /नगर निकाय चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को खुली रहेंगी 4 बैंकों की 7 शाखाएं नगर निकाय चुनावों की नामांकन प्रक्रिया को लेकर कल 28 दिसंबर माह के चौथे शनिवार और 29 दिसंबर रविवार को 4 बैंकों की 7 शाखाएं चंपावत जिले में बंद नहीं होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) नवनीत पांडे ने 27 दिसंबर को ये आदेश जारी किए हैं। बैंक की ये शाखाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। एसबीआई की चंपावत, लोहाघाट व टनकपुर शाखा, बैंक आँफ बड़ौदा की लोहाघाट व टनकपुर तथा पंजाब नेशनल बैंक की चंपावत व कैनरा बैंक की टनकपुर शाखा अगले दोनों दिनों अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्याशियों को नामांकन से एक दिन पहले बैंक खाता खोलना जरूरी है लेकिन दो दिन बैंक की छुट्टी होने से प्रत्याशियों को चालान लगाने में काफी दिक्कतें हो रही थी जिस कारण चुनाव प्रभावित हो रहे थे इस दिक्कत को देखते हुए शासन ने चुनिंदा बैंक शाखाओ को छुट्टी के दिन भी खोलने का निर्णय लिया है इसके बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें