रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता। पीलीभीत से स्मैक लाकर नेपाल और पर्वतीय क्षेत्र में करता था सप्लाई।

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर चंपावत पुलिस को एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। टनकपुर पुलिस ने 75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर तस्लीम मंसूरी को गिरफ्तार किया है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए चंपावत पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।उन्होंने बताया इसी क्रम में कल 24 जून को सीओ चंपावत निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी कोतवाली टनकपुर चेतन रावत तथा प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा जिले के टनकपुर क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया अभियान के दौरान टनकपुर के मनिहार गोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी में बाइक में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 253 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी चंपावत ने बताया बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपए है। उन्होंने कहा यह इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामद की है। एसपी चंपावत ने बताया पुलिस ने आरोपी तस्लीम मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी निवासी वार्ड नंबर 6 मीना बाजार बनबसा के कब्जे से 253 ग्राम स्मैक ,बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक ,900 रुपए तथा वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया आरोपी भारत से नेपाल बाइक टैक्सी चलाया करता था और उसी की आड़ में यह नशे की तस्करी कर रहा था। उन्होंने कहा आज आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया है। एसपी चंपावत ने बताया पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह इस स्मैक को हैरी सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी टाटरगंज जनपद पीलीभीत से लेकर नशे के आदि युवकों को बेचता था तथा उसकी सप्लाई नेपाल व पर्वतीय क्षेत्र को की जाती थी। एसपी चंपावत ने कहा आरोपी हैरी सिंह की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। एसपी चंपावत ने बताया चंपावत पुलिस जनपद में नशे के अवैध कारोबार में सम्मिलित किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा चंपावत पुलिस की नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी टनकपुर चेतन रावत ,एसओजी प्रभारी ,कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक पूरन सिंह ,उपनिरीक्षक तेज कुमार ,उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट ,हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव ,नासिर हुसैन, तपेंद्र जोशी, महेंद्र डंगवाल ,कांस्टेबल उमेश राज दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत