Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

सूचना

: चंपावत:31 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा प्रशासन जुटा तैयारी मे 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 29, 2024
31 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा प्रशासन जुटा तैयारी मे आगामी 31 अगस्त शनिवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चंपावत के गोरल चौड़ में आयोजित एक दिवसीय प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी दिनांक 31 अगस्त को दोपहर में चंपावत मुख्यालय स्थित गोरल चौड़ मैदान में पहुंचेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता से संवाद करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री का वन पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ भी संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान विभिन्न तैयारी बेरिकेटिंग व्यवस्था, संपूर्ण कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, एंबुलेंस, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियों समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को गोरल चौड़ मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग हेतु मानकानुसार आवश्यक तैयारी, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्था ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को कैंप कार्यालय एवं वन पंचायत सभागार में बैठने व आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत को सफाई व्यवस्था तथा जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल साहित्य संबंधित विभागों के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें