Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त डीएम ने तत्काल सामग्री हटाने के दिए कड़े निर्

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त डीएम ने तत्काल सामग्री हटाने के दिए कड़े निर्देश

जनपद के मुख्य मार्गों और मोटर मार्गों को सुरक्षित तथा सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री मनीष कुमार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान कतिपय लोगों और संस्थाओं द्वारा भवन निर्माण सामग्री को सीधे मुख्य सड़कों और मोटर मार्गों के किनारे अनधिकृत रूप से डंप किया जा रहा है। सड़कों पर इस तरह अवैध रूप से रखी जा रही सामग्री के कारण न केवल पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है तथा जल निकासी व्यवस्था बाधित होकर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही धूल एवं गंदगी फैलने से जन स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी तथा मोटर मार्गों से संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया है कि मोटर मार्गों के किनारे रखी निर्माण सामग्री को हटाए जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि मोटर मार्गों के किनारे बिना अनुमति कोई भी निर्माण कार्य न करें और प्रशासन की इस मुहिम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

जरूरी खबरें