Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

जिला जज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता। कार्यबहिष्कार

अधिवक्ताओं ने अदालत पर उनकी बातें ना सुनने तथा उत्पीड़न के लगाए आरोप।चंपावत जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिला सत्र न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार को जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ता गण न्यायालय परिसर में धरने में बैठ गए धरना लगभग 5 घंटे चला। जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट व अधिवक्ता यतीश जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा जिला जज चंपावत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत अधिवक्ताओं की बातें नहीं सुन रहे हैं। अधिवक्ताओं की जायज मांगो की लगातार अनदेखी की जा रही है आवाज उठाने व बाद कारियो की लड़ाई लड़ने पर न्यायालय की अवमानना करने की धमकी दी जा रही है। अधिवक्ताओं ने कहा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की बार-बार जिला जज के पास शिकायत करने के बावजूद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। किताबो व कानून के हिसाब से न्यायालय को नहीं चलाया जा रहा है। कहा अदालत में मनमानी व तानाशाही पूर्ण तरीके से न्यायालय का संचालन हो रहा है।अधिवक्ताओं ने कहा अधिवक्ताओं के शोषण के खिलाफ आज जिला न्यायालय चंपावत के अधिवक्ताओं ने धरना दिया साथ ही चेतावनी दी है अगर दोनों अदालतो में अधिवक्ताओं की जायज मांगे नहीं मानी गई तो जिला न्यायालय चंपावत के समस्त अधिवक्ता अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाएंगे। धरने में परबार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ,एडवोकेट यतीश जोशी, आर 0एस पर, आर 0पी 0पांडे, गुणानंद थवाल ,दीपक जोशी, प्रहलाद पाटनी ,प्रांजल वर्मा, लोकमान् अधिकारी ,विपिन पुनेठा ,हरीश उप्रेती ,मोहित जोशी, अमित गड़कोटी ,गिरीश चंद्र उप्रेती सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

जरूरी खबरें