रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद पटवारियों ने खोला मोर्चा, पुलिस को सौंपी तहरीर।
Laxman Singh Bisht
सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद पटवारियों ने खोला मोर्चा, पुलिस को सौंपी तहरीर।
आरोपी लक्ष्मी दत्त ने आरोपो को बताया निराधार।

चंपावत। जिले के पटवारी चौकी बिल्कुल की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पटवारी ने मोर्चा खोल दिया है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ चंपावत इकाई की ओर से इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने प्रभारी कोतवाल को तहरीर सौंपी है। बीते दो अगस्त को सोशल मीडिया पर बदला पटवारी चौकी को लेकर लक्ष्मी दत्त की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसके बाद अब सभी राजस्व उपनिरीक्षक संगठन ने मोर्चा खोलते हुए अभियुक्त के खिलाफ करवाही की मांग उठाई है। कोतवाली में दी गई तहरीर पर उन्होंने कहा कि आरोपी ने पटवारी चौकी का ताला तोड़ते हुए अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की है। और वह लंबे समय से क्षेत्रीय पटवारी को प्रताड़ित कर रहा था और अपात्र व्यक्तियों को लाभ देने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने अनावश्यक रूप से परेशान करने का काम कर रहा था। अपात्र लोगों को जब लाभ देने से मन किया गया तो उसने यह तरीका अपनाया।

सभी कर्मचारियों ने कहा कि जल्द मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो सभी लोग आगे की कारवाही के लिए बाध्य हुंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय पटवारी हीना, पवन जुकरिया, विनोद देव, शुभम पुजारी, साहिबा खातून, कमल किशोर, सुरेश भट्ट, गोविंद बल्लभ, उप निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, छत्र सिंह बोहरा, पुष्कर चंद, नवल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है उसके बाद आगे की कारवाही की जाएगी। मामले में लक्ष्मी दत्त जोशी का कहना है उनके द्वारा पटवारी चौकी की बदहाली को सोशल मीडिया मे डाला गया था ताकि प्रशासन मामले का संज्ञान ले। कहा उनके ऊपर लगे सभी आरोप झुटे है। कहा पटवारी चौकी बदहाल हालत में थी
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश