Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

: चंपावत :प्रधानमंत्री जनमन योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें समस्त अधिकारी: डीएम चंपावत 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 4, 2024
प्रधानमंत्री जनमन योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें समस्त अधिकारी: डीएम चंपावत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अपने सिद्धांत के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। जिनमें से एक प्रधानमंत्री जनमन योजना है। जनपद में प्रधानमंत्री जनमन योजना* का लाभ लोगों को दिये जाने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इसके सर्वे के क्रियान्वयन के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर समस्याओं से अवगत होने निर्देश दिए हैं। ताकि चिन्हित अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ दिया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एक मात्र अनुसूचित जनजाति गाँव राजि जनजाति गांव ख़िरद्वारी है। प्रधानमंत्री जनमन योजना* में जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी व खंड विकास अधिकारी चंपावत को सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।* जिलाधिकारी ने बताया की पीएम जनमन योजना* के तहत जनजातीय मंत्रालय समेत नौ मंत्रालयों की योजनाएं शामिल हैं, जिनमें पक्के आवासों का निर्माण, सड़कों का प्रबंध, नल से जल और शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं*। सभी अधिकारी जनजाति समूह के लोगों को जनकल्याण कारी योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहां की खिलद्वारी गांव में जिन किसानों की जमीन उनके नाम नही है उनके के जमीन के पट्टे बनाये जाने की कार्यवाही करें। साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को गांव में विद्युत लाइन दिए जाने हेतु 2 से 3 दिन के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए की खीरद्वारी तक सड़क हेतु डीपीआर 2 महीने में तैयार कर प्रस्तुत करें। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत खिरद्वारी गांव में शत प्रतिशत पेयजल लाइन पहुंच गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन कराते हुए दो दिन के भीतर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विशेष स्वास्थ्य टीम गठित करने के साथ ही चयनित गाँव हेल्थ कैंप लगाए जाने व मोबाइल हेल्थ यूनिट का प्रपोजल/डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को अनुसूचित जनजाति छात्रावास बनाए जाने हेतु डीपीआर तैयार करने के साथ जगह चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पंचायत घरों आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रधानमंत्री जन मन योजना से संबंधित वॉल पेंटिंग बनाये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों द्वारा 6 जनवरी को अनुसूचित जनजाति गांव खिरद्वारी में एक विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिसमे उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।* इस विशेष शिविर में लोगों को भारत सरकार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद टनकपुर में 9,10 व 11 जनवरी को तीन दिन का विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।* उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना भारत सरकार की सर्वोत्तम प्राथमिक योजनाओं में से एक है। इसमें कोई भी अधिकारी शिथिलता न बरते। जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में विभागों के अधिकारियों द्वारा लोगों को सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों, परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है।* आयोजित शिविरों में व अनुसूचित जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन मन योजना का क्रियान्वयन बयान शत प्रतिशत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ♦ बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह सामंत, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, खंड विकास अधिकारी रविंद्र रावत, ई डिस्टिक मैनेजर तनुज रावल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें