Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चंपावत:अमोड़ी खटोली सड़क में बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत ग्रामीणों ने डामरीकरण की करी मांग दुर्घटना का बना खतरा

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 28, 2024
अमोड़ी खटोली सड़क में बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत ग्रामीणों ने डामरीकरण की करी मांग दुर्घटना का बना खतरा चंपावत जिले में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी अमोडी खटोली सड़क मे ग्रामीण जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर है सड़क में किया गया डामर पूर्ण रूप से उखड़ गया है वही पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष व भाजपा धूरा मंडल अध्यक्ष प्रवीण बुराठी ने बताया सड़क में बने हुए गड्ढे गाड़ियों को अनियंत्रित कर रहे हैं जिस कारण खटोली के वाहन चालकों और यात्रियों को आवा जावी में बहुत दिक्कत हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है गर्भवती महिलाओं व बीमारो को अस्पताल लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा हॉट विधानसभा होने के बाद भी क्षेत्र में विकास का न होना बहुत सोचनीय विषय बना हुआ है पिछले साल इसी गड्ढा युक्त सड़क के चलते हुई सड़क दुर्घटना मे क्षेत्र के चार लोगों की जान जा चुकी है उन्होंने कहा लगता है ऐसे में प्रशासन एक ओर बड़ी दुर्घटना के इन्तजार में बैठा हुआ है , उन्होंने कहा हर वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक करने के लिए धन स्वीकृत तो होता है लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते दीवारें ढह जाती है कई बार संबंधित विभाग व प्रशासन से सड़क में डामरीकरण की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों व वाहन चालकों ने सड़क में जल्द से जल्द डामरीकरण की मांग उठाई है ग्रामीणों ने कहा अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग व प्रशासन की होगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें