Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: चंपावत:पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो की आक्रोश रैली मांग पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की दी चेतावनी  

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 16, 2024
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो की आक्रोश रैली मांग पूरी न होने पर उग्र आन्दोलन की दी चेतावनी चंपावत जिले की आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गया है। जल्द मांग पूरी नही होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी गई है।शुक्रवार को संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन से लेकर कलेक्ट्रेट तक एक आक्रोश रैली निकालकर विरोध जाताया। कहा कि सरकार की ओर से लम्बे समय से उनकी मांगों को पूरा करने का खाली आश्वासन ही दिया जा रहा है। लेकिन मांग पूरी नही हो पा रही है। कहा कि सरकार जंहा एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। और अपने कार्य के अलावा निर्वाचन, स्वाास्थ्य विभाग का कार्य भी कराया जा रहा है जिसके बाद भी उचित मानदेय नही दिया जा रहा है। जिससे अब आगनबाड़ी कार्यकर्तीयों का मनोबल कमजोर हो गया है। सभी कार्यकत्रीयों ने 600 प्रतिदिन मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रूपये दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान को केन्द्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाईल फोन व रिचार्ज किए जाने, विभागिय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने सहित मांग उठाई है। कहा कि जल्द मांग पूरी नही होती है तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों की हड़ताल से पूरे दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहे। जिससे छोटे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्य प्रभावित रहे। एक तरफ जिला प्रशासन आजकल निर्वाचन की तैयारियों में जुटा है वंही दूसरी ओर कार्यकत्रीयों की हड़ताल से निर्वाचन का कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन मे अनीता जोशी ,कविता देवी, पुष्पा देवी ,जानकी देवी ,कमला देवी, राधा देवी, कलावती ,हेमा देवी, माया , लीलावती देवी ,विमला देवी ,सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रीया मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें