Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:2 माह से वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष सीएमओ को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

2 माह से वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष सीएमओ को दिया ज्ञापन

एनएचएम के आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं, संगठन ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापनचम्पावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को विगत दो माह से मानदेय न मिलने को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन, जनपद चम्पावत ने आज मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।संगठन ने अवगत कराया कि विजिलेंट सिक्योरिटी, प्लेसमेंट एवं डिटेक्टिव सर्विस प्रा. लि. के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को नवंबर व दिसंबर माह का मानदेय अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, आवास एवं चिकित्सा जैसे बुनियादी खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों का ईपीएफ भी संबंधित खाते में जमा नहीं किया गया है, जबकि नियमानुसार ईपीएफ का समय पर जमा होना अनिवार्य है। यह श्रम कानूनों एवं सेवा शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन बताया गया है।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, ऐसे में वेतन और सामाजिक सुरक्षा में हो रही लापरवाही कर्मचारियों के मनोबल को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।संगठन ने सीएमओ से मांग की है कि आउटसोर्स कंपनी को निर्देशित कर लंबित दो माह का मानदेय शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा जनवरी 2025 से लंबित ईपीएफ राशि तत्काल जमा कराकर उसकी लिखित पुष्टि कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।यह ज्ञापन मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड, जिलाधिकारी चम्पावत एवं राज्य स्तरीय कर्मचारी संगठन को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

जरूरी खबरें