Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:विद्यालय समय में बाजार में घूमते नजर आए शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी ने लिया स्पष्टीकरण

लोहाघाट:पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया गया याद।

चंपावत:सीएम धामी की एक और बड़ी सौगात ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिली स्वीकृति

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान तेज; 05 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे, व्यापारियों को सख्त निर्देश

लोहाघाट:खड़ी बाजार के व्यापारियों ने किया माघ खिचड़ी भोज का आयोजन।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चंपावत:सीएम धामी की एक और बड़ी सौगात ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिली स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

सीएम धामी की एक और बड़ी सौगात ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिली स्वीकृतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत ग्रामीण मोटर मार्गों के निर्माण हेतु वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया है।इस क्रम में जनपद चम्पावत के विकासखंड पाटी में रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण तथा मंच–तामली मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹8.39 करोड़ की धनराशि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से वित्तपोषित किए जाने को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है।इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँच बेहतर बनेगी, कृषि एवं स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता मजबूत होगी।

जरूरी खबरें