Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अनुराग आर्य ने संभाला एसडीएम सदर का कार्यभार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

सीएम धामी द्वारा विशेष रूप से भेजा गया है एक तेजतर्रार काम करने वाला अधिकारी चंपावत जिले को ऐसे मौके में नए एसडीएम के रूप में अनुराग आर्य के मिलने से जिला प्रशासन एवं लोगों को बड़ी राहत मिली है। कपकोट बागेश्वर से स्थानांतरित होकर आए अनुराग आर्या की छवि एक काम करने वाले ईमानदार अधिकारी के रूप में रही है। पहले यह तहसीलदार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आर्या ने ऐसे समय में अपना कार्यभार ग्रहण किया है जब उत्तर भारत का प्रमुख पूर्णागिरि मेला पूरे यौवन पर चल रहा है तथा टनकपुर में भी एसडीएम न होने से मंडलायुक्त द्वारा उधार में यहां एसडीएम की अस्थाई व्यवस्था की गई थी। आर्या एसडीएम सदर के अलावा टनकपुर का भी अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर पूर्णागिरी मेला भी संचालित कर रहे हैं। आर्या इससे पूर्व भी तहसीलदार के रूप में मेला संचालित कर चुके हैं। उनके आने से मेले की व्यवस्थाओं को गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले के उद्घाटन के दौरान ही एसडीएम की कमी को अनुभव करते हुए एक तेज तर्रार एसडीएम के रूप में अनुराग आर्या को विशेष रूप से यहां भेजा गया है। उनके आने के बाद से ही उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि वर्तमान में एसडीएम नितेश डांगर अकेले पांच तहसीलों का कार्यभार देख रही थी। अभी भी आदर्श जिला चंपावत में लोहाघाट और टनकपुर में एसडीएम की कमी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें