रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:तामली-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी
Laxman Singh Bisht
..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात
तामली-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी
सीमांत चम्पावत में सुदृढ़ होगी रोड कनेक्टिविटी: तामली - रूपालीगाड- सीम मार्ग के लिए ₹79.44 लाख की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अंतर्गत तामली से रूपालीगाड होते हुए सीम तक नए मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹79.44 लाख की कुल लागत की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख की धनराशि जारी की गई है।इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम प्राप्त होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का सीधा जुड़ाव मुख्यधारा से हो सकेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश