Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

पाटी:बेहरहम मा बाप ने चार बेटियों को पालने से किया इंकार। चाइल्ड हेल्पलाइन मदद को आई आगे।

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 10 जून को जीआईसी ,पुल्ला रोड व ट्रेजरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 10, 2026

सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

संयुक्त अभियान से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा जा रहा शिकंजा।

चंपावत जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात अनुशासन स्थापित करने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर एआरटीओ टनकपुर द्वारा प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी प्राप्ति के लिए परिवहन विभाग निरंतर अपनी गतिविधियों को सुदृढ़ कर रहा है। यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, माह मई 2025-26 में कुल 1746 वाहनों की चेकिंग की गई थी, जो वर्तमान सत्र के माह जून 2026-27 में भारी बढ़ोतरी के साथ 3171 वाहन हो गई।इसी प्रकार नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किये गये वाहनों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। माह मई 2025 में जहां 582 वाहनों के चालान किए गए थे, वहीं *माह जून 2026 में यह संख्या बढ़कर 1057 तक पहुंच गई।* नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जा रही है।इस विशेष अभियान के दौरान मुख्य अभियोगों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। कुल चालानों में से सबसे अधिक 149 चालान बिना कर वाहन संचालन पर किए गए, जबकि यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के मामले में 100 चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन यानी ओवरस्पीडिंग पर 35, बिना परमिट वाहन संचालन पर 31 और बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के 31 वाहनों पर कार्रवाई हुई।वहीं बिना फिटनेस वाहन संचालन पर 20, भार वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने पर 21 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर भी 21 चालान किए गए। इसके साथ ही निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करने के 3 और नशे की हालत में वाहन संचालन करने के 2 मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई।प्रवर्तन की इस मुहिम को मजबूत करने के लिए एआरएम टनकपुर, एआरएम लोहाघाट तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान भी संचालित किए गए।इस पूरा अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) टनकपुर मनोज बगोरिया के नेतृत्व में हुआ। एआरटीओ टनकपुर ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित एवं सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे भी इसी तरह कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।इस कार्रवाई में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी, परिवहन उपनिरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और परिवहन आरक्षी सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, निशा जोशी, नीरज कुमार, किशन कुमार आर्य एवं फ़क़ीर कुमार द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

जरूरी खबरें