रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी में आधी रात को दुकान मे आग लगाने की कोशिश। पुलिस जुटी जांच मे
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 23, 2026
पाटी में आधी रात को दुकान मे आग लगाने की कोशिश। पुलिस जुटी जांच मे

चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्टेशन बाजार में सोमवार की देर रात बाजार में दूसरी मंजिल पर स्थित एक दुकान के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महज शरारत नहीं बल्कि दुकान में आग लगाने की साजिश हो सकती है । मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों और दुकान स्वामी की नजर दुकान के बाहर जले हुए अवशेषों पर पड़ी तो हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों और दुकान स्वामी ने इसे दुकान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया है । घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं । लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं । सूचना पर पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके । पाटी थाने के थानाध्यक्ष रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया कि दुकान के बाहर आग जलाने की घटना सामने आई है । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है । उन्होंने कहा कि जल्द ही अराजकतत्वों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । घटना के बाद स्टेशन बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है । व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर लगाम नहीं लगी तो भविष्य में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं ।