Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत :आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्राप्त की 22वीं रैंक डीएम ने दी शुभकामनाएं

चंपावत:रीठा साहिब मे गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार। वन विभाग व पुलिस की कार्यवाही।

पीएम मोदी के नारी शक्ति बंदन पर राष्ट्र के नाम संबोधन पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया

लोहाघाट:अग्निशमन सेवा सप्ताह पर लोहाघाट में फायर ऑडिट व सुरक्षा प्रशिक्षण

लोहाघाट:शिशु/विद्या मन्दिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्राप्त की 22वीं रैंक डीएम ने दी शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

चम्पावत आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्राप्त की 22वीं रैंक डीएम ने दी शुभकामनाएं

जनपद चम्पावत के आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में देशभर में 22वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पुलिस विभाग में कार्यरत आयुष्मान के पिता, अपर उपनिरीक्षक सागर सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने आयुष्मान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान की यह उपलब्धि जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष्मान भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

जरूरी खबरें