Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:किसानों के लिए बड़ी राहत वर्ष 2022–23 की लंबित धनराशि जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

किसानों के लिए बड़ी राहत वर्ष 2022–23 की लंबित धनराशि जारी

जनपद के कृषकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि वित्तीय वर्ष 2022–23 के अंतर्गत उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित पड़ी धनराशि को निदेशालय स्तर से जारी कर दिया गया है। इससे लंबे समय से भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन कृषकों के खेतों में एंटी-हेल नेट (Anti Hail Net) स्थापना का कार्य आंशिक रूप से पूर्ण हुआ था अथवा किसी कारणवश शेष रह गया था, उन सभी कार्यों को अब प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कुल स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत भाग जारी कर दिया गया है तथा शेष भुगतान कार्य की पूर्णता के साथ चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि इसी माह सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।जिला उद्यान अधिकारी ने यह भी बताया कि एंटी-हेल नेट व्यवस्था से ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी और उनकी आय में स्थिरता आएगी।

जरूरी खबरें