रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भण्डारबोरा जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत। मिला स्टे
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 9, 2026
.भण्डारबोरा जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत। मिला स्टे
बिरोधी कमल रावत की याचिका पर जिला सत्र न्यायालय ने चुनाव किया था रद्द।
जोशी समर्थकों में भारी उत्साह जोशी को दी बधाइयां।

चंपावत की भण्डारबोरा जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी के चुनाव को हाईकोर्ट ने सही मानते हुए चंपावत जिला सत्र न्यायालय के फैसले पर स्टे दे दिया है। विरोधी प्रत्याशी कमल रावत के द्वारा मतगड़ना में धाधली के आरोप लगाते हुए चंपावत जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह व सबूत के आधार पर जिला सत्र न्यायालय चंपावत ने मतगणना में 146 मत अधिक पाए जाने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। इसके बाद शैलेश जोशी ने हाईकोर्ट नैनीताल की शरण ली । हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने आज मंगलवार को शैलेश जोशी के निर्वाचन को ठीक मानते हुए जिला सत्र न्यायालय चंपावत के फैसले पर स्टे दे दिया है ।जोकि जोशी के लिए बहुत बड़ी राहत है। चंपावत जिला न्यायालय ने 12 मई को कमल रावत की याचिका पर फैसला सुनाते हुए भंडार बोरा सीट पर मतदान से अधिक मतगणना होने पर इस सीट को रिक्त कर दिया था। भंडार बोरा सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी कमल रावत को 25 वोटो से हराया था ।जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी कमल रावत ने मतदान और मतगणना को लेकर जिला न्यायालय चंपावत में चुनौती दी थी। जिला न्यायालय ने मतदान से 146 वोट अधिक पाए जाने पर शैलेश जोशी का चुनाव रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया था। जिसके बाद शैलेश जोशी मामले को हाई कोर्ट लेकर जहां से उन्हें हाई कोर्ट के द्वारा बड़ी राहत दी गई है। हाईकोर्ट का फैसला आते ही भाजपा व जोशी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है सभी लोग जोशी को शुभकामनाएं व बधाइयां दे रहे हैं। शैलेश जोशी के द्वारा भी हाई कोर्ट नैनीताल के फैसले के लिए धन्यवाद दिया गया उन्होंने कहा आखिर सत्य की जीत हुई।