Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत:भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जिला योजना में एससीपी मद में धाधली का लगाया गंभीर आरोप प्रभारी मंत्री से जांच की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जिला योजना में एससीपी मद में धाधली का लगाया गंभीर आरोप प्रभारी मंत्री से जांच की उठाई मांग चंपावत भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने चंपावत की जिला योजना में एससीपी मद में अनियमितता व धाधली करने का गंभीर आरोप जिला प्रशासन पर लगाते हुए चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से मामले की जांच कर दोषी अधिकारों पर कार्यवाही की मांग की है गोविंद प्रसाद ने कहा जिला योजना की एससीपी मद में 19% कोटा अनुसूचित जाति और अस्थापना सुविधा विकास व अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु शासन द्वारा तय किया गया है जिसका सत प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व गांव को मिले उन्होंने कहा चंपावत जिले में 73 गांव चयनित है गोविंद प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा चंपावत के सभी विभागों ने इसका पालन नहीं किया तथा अनुसूचित वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया है इसके अलावा एससीपी योजना का पैसा अन्यत्र खपाने का कार्य अधिकारियों के द्वारा किया गया है उन्होंने कहा चयनित ग्राम सभा में जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं उसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से अनुचित समाज के लोगों को नहीं मिल पा रहा है एसएसपी मद से अनुसूचित जाति बस्तियों को छोड़ अन्यत्र कार्य किया जा रहे हैं जिस कारण अनुसूचित वर्ग के लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है गोविंद प्रसाद ने कहा लोहाघाट के एक प्राइवेट स्कूल को भी जिला योजना से ₹8 लाख की धनराशि स्वीकृत कर नियमों का उल्लंघन किया गया है उन्होंने कहा एससीपी योजना अनुसूचित जाति उत्थान हेतु भारत सरकार द्वारा स्पेशल कंपोनेंट के तहत प्रत्येक विभाग में अनुसूचित जाति उत्थान हेतु दी जाती है परंतु विभागीय उच्चाधिकारी और जिला प्रशासन की मिली भगत से इस योजना को अन्यत्र खपाने का कार्य विभागो के अधिकारीयो द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कुछ समय पहले ग्राम सभा नरसिंह डांडा में भी ग्रामीणों ने एससीपी की धनराशि इधर उधर खपाने का आरोप लगाते हुए चुनाव बहिष्कार किया था। गोविंद प्रसाद ने कहा इस बार की जिला योजना की बैठक में अधिकारियों द्वारा एससीपी योजनाओं को इधर उधर खपाकर लगे आरोप को साबित कर दिया है गोविंद प्रसाद ने जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से जिला योजना में एससीपी मद से अनुमोदित कार्य योजनाओं की जांच कर उन्हें संशोधित करने की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर एससीपी मद से छेड़छाड़ की गई तो अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे  जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी उन्होंने कहा जिले मे अधिकारियो के द्वारा योजनाओं में जम कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है वहीं जिला प्रशासन पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं अब आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें