Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

लोहाघाट में स्लाटर हाउस बनकर तैयार ईटीपी प्लांट निर्माण के बाद संचालन शुरू।

चंपावत:उमेश जोशी की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक डीएम को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्णागिरि मेले में वाहन पार्किंग संचालकों में लगे अनियमितता के आरोप अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन।

चंपावत:74 अवशेष तोकों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त सीएम की मंजूरी

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान प्रशिक्षण

चम्पावत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज दिनांक 9 मार्च 2026 को मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट के संगीता बोहरा के संचालन में किया गया मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने वर्ष 1961 से जनसंघ में रहते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण किया गया था । कहा प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पग चुनाव में चलते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक है । कहा जिले के सभी मंडलों में इस प्रकार का प्रशिक्षण होना है। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के आराध्य है ।दीनदयाल उपाध्याय के कथनों के अनुसार सबसे पहले व्यक्ति का निर्माण व व्यक्तित्व का विकास करना है।व्यक्ति जब तक अपने विचारों से जागरूक नहीं होता है तो उसका विकास भी नहीं हो सकता ।कार्यकर्ता समाज के प्रति जागरूक नहीं है तो उनका व्यक्तित्व का विकास व देश निर्माण नहीं हो सकता । कहा प्रशिक्षण पांच स्तरो पर किया जाएगा यह प्रशिक्षण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का पहले स्तर में मंडल का प्रशिक्षण है जो कि 24 घंटे का होगा इसमें शक्ति केंद्र प्रमुख से लेकर जिला प्रभारी भी सम्मिलित होंगे। जिसमें सात विषयों पर चर्चा होगी ।वैचारिक अधिष्ठान ,पार्टी का विकास ,कार्य विस्तार, कार्य पद्धति ,अपनी सरकार की उपलब्धियां का जन-जन तक पहुंचाना ,सोशल मीडिया सरल एप के माध्यम से बूथ प्रबंधन व सांस्कृतिक शैक्षिक प्रशिक्षण। दूसरा प्रशिक्षण जिले का होगा तथा समस्त मोर्चे का प्रशिक्षण भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 7 से 14 अप्रैल तक समस्त मंडलों में संपन्न कराया जाएगा ।प्रशिक्षण में जिले के समस्त दायित्व धारी ,जिला प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष ,महिला मोर्चा अध्यक्ष ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ,किसान मोर्चा अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक प्रमुख व पार्टी के वरिष्ठ, कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,शंकर पांडे प्रभारी ,गुंजन सुखीजा, हिमांशु बिष्ट ,सह प्रभारी शिवराज कटायत ,गोविंद वर्मा, टीका सिंह बोहरा ,चंद्रशेखर बगोली, पूरन मेहरा पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल व समस्त जिले के दायित्वधारी उपस्थित थे।

जरूरी खबरें