रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: ब्रेक फेल होने से तिलोन में पहाड़ी से टकराई कार पति पत्नी घायल जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।
Laxman Singh Bisht
तिलोन में पहाड़ी से टकराई कार पति पत्नी घायल जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।
पुलिस मौके पर दुर्घटना के कारणों की कर रही जांच।
भाजपा नेता मोहित पाठक ने दिखाई इंसानियत दंपत्ति को पहुंचाया अस्पताल

आज मंगलवार शाम 4:30 बजे के लगभग लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मदकोट से दिल्ली की ओर जा रही बलेनो कार संख्या UP14 EP 9908 चंपावत के तिलोंन के पास ब्रेक फेल होने से अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार पति और पत्नी घायल हो गए। दोनो घायलों को वहां से गुजर रहे भाजपा नेता मोहित पाठक के द्वारा अपने वाहन से उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर चंपावत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच की।

चंपावत जिला चिकित्सालय में डॉक्टर तनीषा के द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों लोगों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के पेट वह सर पर चोट आई है जिनका उपचार किया गया । भाजपा नेता मोहित पाठक ने बताया मदकोट से दिल्ली जा रहे हेम सिंह दरियाल व उनकी पत्नी दुर्घटना मे घायल हो गए है। पर सुरक्षित है। दरियाल दिल्ली में कार्य करते हैं।


विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।