Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने की समीक्षा बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने की समीक्षा बैठकमुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में एम-पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन हेतु संयुक्त कार्य समिति की बैठक आज बुधवार को आयोजित की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में सहकारी संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उत्पादन एवं विपणन की संभावनाओं के आधार पर उत्पाद-विशेष सहकारी समितियों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में सहकारी खेती की संभावनाओं को चिन्हित कर, विभिन्न विभागों के समन्वय से इसे प्रोत्साहित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका के अवसर बढ़ाए जा सकें।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि क्षेत्रवार आवश्यकता एवं संभावनाओं का विश्लेषण कर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में समितियों के गठन की कार्ययोजना तैयार की जाए तथा नाबार्ड एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का अधिकतम लाभ हितधारकों तक पहुँचाया जाए।बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीमती वसुंधरा गर्ब्याल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती स्वाति कार्की, सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी, प्रभारी जिला मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगड़वाल, दुग्ध संघ एवं पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें