Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने स्थगित की हड़ताल

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

लंबित भुगतान एवं दर वृद्धि को लेकर मिले शासन स्तर के आश्वासन पर लिया गया निर्णयविगत कुछ समय से लंबित बिलों के भुगतान एवं खाद्यान्न वितरण दरों में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने गुरुवार को अपनी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। यह निर्णय वर्तमान में व्याप्त राष्ट्रीय सुरक्षा की संवेदनशील स्थिति और शासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासनों के क्रम में लिया गया है ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, चम्पावत द्वारा जारी बयान में बताया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत लंबित देयों के शीघ्र भुगतान और प्रति यूनिट दर ₹50 से बढ़ाकर ₹180 किए जाने के आश्वासन पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया कि शासन स्तर पर मिले आश्वासन और राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनपद के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा सामूहिक रूप से हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आंदोलन के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी विक्रेताओं का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में गोदामों से खाद्यान्न के उठान और वितरण कार्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

जरूरी खबरें