Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मुख्यमंत्री धामी कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संवाद और छात्रों से करेंगे बातचीत

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

मुख्यमंत्री धामी कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संवाद और छात्रों से करेंगे बातचीतप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपनी विधानसभा चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी का आगमन टनकपुर के पर्यटक आवास गृह में प्रातः 8:25 बजे होगा।मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 8:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा दल के सदस्यों से संवाद करेंगे। इसके बाद, सुबह 9:10 बजे वह जनपद चंपावत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उनसे विद्यालयों में निर्मित खेल सुविधाओं के उपयोग पर बातचीत करेंगे।सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री धामी 9:30 बजे पर्यटक आवास गृह टनकपुर से खटीमा, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जरूरी खबरें