रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान
Laxman Singh Bisht
सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ मरीजों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ और सेहतमंद माहौल तैयार करना भी है—इसी सोच के साथ मंगलवार को चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सबसे खास बात यह रही कि खुद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने आगे बढ़कर इस अभियान की कमान संभाली।अभियान के दौरान डॉ. देवेश चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैला कूड़ा-कचरा साफ किया। सीएमओ को खुद सफाई करते देख दफ्तर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मुस्तैदी से काम में जुट गए। परिसर को पूरी तरह चकाचक करने के साथ ही आसपास की जगह को भी साफ-सुथरा बनाया गया।

डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का दायित्व केवल लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समाज को जागरूक करना भी है।अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सभी ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग