Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाल बिलौन क्षेत्र में चरमराई जिओ की संचार सेवा, लोग परेशान

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

पाल बिलौन क्षेत्र में चरमराई जिओ की संचार सेवा, लोग परेशानचंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र में जिओ के बदहाल नेटवर्क से लोगों के साथ साथ व्यापारी भी परेशान हैं। कनेक्टिविटी व नेटवर्क ठीक ना होने से लोग व्हाट्सएप कॉल, फेसबुक, ऑनलाइन पढ़ाई लिखाई तथा ऑनलाइन के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिओ की नेटवर्क सुविधा काफी धीमी हो गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में अनेक बार जिओ कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कहा बार-बार फोन करने पर अधिकारियों का कहना है कि जिससे कहना है कह दो काम अपने समय पर ही होगा। नेटवर्क की समस्या से पाल बिलौन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की करीब ढाई हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी प्रकार जिओ के नेटवर्क में दिक्कत बनी रही तो सभी लोग जिओ की सिम बदलने की मजबूर होंगे।

जरूरी खबरें