Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताई नाराजगी आतंकवाद व पाकिस्तान का फूका पुतला

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताई नाराजगी आतंकवाद व पाकिस्तान का फूका पुतलाकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जताई है ।आज चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में मोटर स्टेशन चंपावत में जुलूस निकालते हुए पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला दहन किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यह पाकिस्तान और आतंकवादियों के द्वारा की गई कायराना हरकत है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या हुई है उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पाकिस्तान व आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की कहा देश आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता । कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार जल्द इस पर एक्शन ले। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके कहा कांग्रेस पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है कहा उन्हें पूरा विश्वास है केंद्र सरकार इस पर जरूर कड़ा कदम उठाएगी। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल तडागी , उमेश खर्कवाल , मोहन सिंह अधिकारी , अशोक वर्मा ,सौरभ शाह, उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, नरेश जोशी,मुरलीधर जोशी , मोहित विगराकोटी, केदार सिंह सामंत जी,अब्दुल नाजीम, महेश बडेला , अक्षय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद , अबरार , सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, हरी राम , रमेश चंद्र जोशी , उमेद सिंह , मुकेश राम , रवि कुमार , मुकेश एम टम्टा आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें