Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

उपभोक्ताओं को घर पर मिलेगा गैस सिलेंडर, डिलीवरी प्वाइंट व्यवस्था लागू

गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण निर्णय।

गैस एजेंसी से किसी को भी नहीं मिलेगा रसोई गैस का सिलेंडरजनपद चम्पावत में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया, डीएसपी, ओटीपी सत्यापन आदि के दौरान अत्यधिक संख्या में फोन कॉल आने के चलते कई उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में पहुंचना पड़ रहा है, जिससे एजेंसी परिसरों में भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है तथा समय पर गैस आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है।इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण केवल निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, जिससे आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के उद्देश्य से गैस एजेंसी जाकर बुकिंग करा सकते हैं। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को अपना खाली गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गैस आपूर्ति निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर प्रणाली के माध्यम से की जाएगी।इस संबंध में सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गैस एजेंसियों एवं गोदामों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण करें तथा आमजन को जागरूक करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से एजेंसियों में लाइन लगाने से बचाया जा सके।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें, गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर गैस वितरण व्यवस्था का लाभ उठाएं, जिससे जनपद में गैस आपूर्ति प्रणाली सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

जरूरी खबरें