रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर मनाया काला दिवस
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 1, 2025
पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर मनाया काला दिवस
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS ) जनपद चंपावत के सभी सदस्यों एनएमओपीएस की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारणी के आवाहन पर 01 अप्रैल 2025 से उत्तराखंड में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने के विरोध में जनपद चंपावत के सभी विद्यालयो और कार्यालयों में कार्यरत शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चम्पावत एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता और जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में कालाफीता बांधकर और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की प्रतियाँ जलाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता का कहना है कि 01अप्रैल 2025 को शाम 4:00 जनपद के पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOPS के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगें।साथ ही गोविंद मेहता ने यह भी बताया कि आगामी 10 अप्रैल को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रदेश के हजारों शिक्षक,कर्मचारी UPS के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेंगे।
और 01 मई 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में देश लाखों शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली OPS के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बलों ,अग्निवीरों , डॉक्टर, इंजीनियर, सभी शिक्षक, कर्मचारियों की जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती है। आंदोलन जारी रहेगा।जिसका समर्थन सभी कर्मचारी शिक्षक संगठनों द्वारा किया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षक समय के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा जी, जिला मंत्री बंशीधार थ्वाल जी, राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी जी, जिला मंत्री इंदुवर जोशी , ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट दीपक अधिकारी, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल संगठन/ पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी जिला मंत्री हिमांशु मुरारी , मंत्री वीरेंद्र मेहता ,इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल कलाकोटी , महामंत्री मनोज ओली, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सतीश पांडे जी ÑMOPS के मंडलीय उपाध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल ,नरेंद्र नाथ गोस्वामी व NMOPS की ब्लॉक कार्यकारणियों द्वारा लोहाघाट में नरेश जोशी ,नवीन चंद्र पांडे , प्रदीप ढेक, बाराकोट में संजय कुमार , रामप्रसाद कालाकोटी जी, रितेश वर्मा , नवीन बिष्ट , डॉ कुंदन सिंह बोरा, रमेश चंद्र जोशी , श्रीमती सुनीता ओली, श्रीमती रेनू मेहता, श्रीमती चंद्रलेखा गडकोटी ब्लाक पाटी में अध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी , मंत्री उत्तम नाथ , श्रीमती गीता जोशी , श्रीमती किरन पंगरिया , पान सिंह मेहता , दीपचंद जोशी, प्रदीप जोशी , गिरीश जोशी , गिरीश जोशी , ब्लाक चंपावत में किशोर पंगरिया , कविंद्र तड़ागी , श्री रमेश थ्वाल , श्रीमती माया ढेक, कुंदन सिंह महरा , टनकपुर में श्रीमती मोनू चंद , श्री हरीश पाठक , प्रकाश अधिकारी , सुंदर बिष्ट , सुभाष सामंत, जहीर अब्बास , श्रीमती ऋतू पंत आदि के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली और 01 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम ups के विरोध में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दिन ही काला फीता बाँधकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।