Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दो सूत्रीय मांगों को लेकर पेयजल निगम कर्मियों का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

दो सूत्रीय मांगों को लेकर पेयजल निगम कर्मियों का प्रदर्शन

जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। जल्द मांगों पर सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय मे पेयजल निगम कार्यालय के बाहर अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त समन्वयक समिति के बैनर तले दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पेयजल कर्मी पेयजल विभाग को राजकीय घोषित किए किए जाने और वेतन पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगो पर कोई सकारात्मक कार्यवाही सरकार की ओर से नहीं हो रही है। जिसके चलते शुक्रवार को प्रदेश के सभी मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने के बाद 21 फरवरी से 5 मार्च तक देहरादून सहित सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी सुनवाई न होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार स्वरूप, यमन बिष्ट, बृजमोहन जोशी, बृजेश बलदिया, अंकित कुमार, गौरव धानिक , ललित मोहन भट्ट, रुक्मणि जोशी, रवींद्र सामंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें