Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 28, 2026

16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।प्रदेश की राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल फिर सवालों के घेरे में आ गया है। प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल महज 16 दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था, लेकिन अब इसमें फिर से खराबी आ गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पिछले साल बरसात में बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था, लेकिन अब इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।देहरादून के प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर बना पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल में आई खराबी के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर छोटे वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी है। आपको बता दें यह वही पुल है जो पिछले साल बरसात में ध्वस्त हो गया था। इसके बाद करीब 16 करोड़ की लागत से इसका पुनर्निर्माण कराया गया और महज 16 दिन पहले ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन अब इतने कम समय में पुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया। फिलहाल एहतियातन पुल पर आवाजाही रोक दी गई है

जरूरी खबरें