रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अराजक तत्वों द्वारा विकास कार्यों के बोर्ड तोड़े जाने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर जिलाप्रशासन सख्त
Laxman Singh Bisht
अराजक तत्वों द्वारा विकास कार्यों के बोर्ड तोड़े जाने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर जिलाप्रशासन सख्त
शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनी रूप से जुर्म है एवं इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त के खिलाफ समुचित दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित सूचना बोर्डों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारी प्रसारित कर आमजन को गुमराह करने के प्रयासों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।जनहित में संचालित विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी एवं भ्रामक अफवाहें फैलाकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विकास कार्यों के सूचना बोर्ड केवल सरकारी संपत्ति ही नहीं, बल्कि आमजन को योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन्हें नुकसान पहुँचाना सार्वजनिक हित के विरुद्ध कार्य है।जिला प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक एवं असत्य संदेशों की भी सतत निगरानी की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन से अवश्य कर लें। यदि किसी व्यक्ति को किसी विकास कार्य अथवा अन्य विषय से संबंधित शिकायत या सुझाव है तो वह निर्धारित माध्यमों से जिला प्रशासन को अवगत कराए।जिला प्रशासन पारदर्शिता, सुशासन एवं जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश