Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य 25 जून को लेंगी जिला योजना की बैठक

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य 25 जून को लेंगी जिला योजना की बैठक आगामी 25 जून 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से माननीय जनपद(चंपावत) प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024- 25 की जिला योजना की,जिला नियोजन समिति की बैठक में प्रतिभाग किया जाएगा।तथा जिला योजना की संरचना एवं विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। जनपद की प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों द्वारा प्रस्तावित संरचना पर विभागवार चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को माननीय जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 25 जून को जिला मुख्यालय में आयोजित जिला नियोजन समिति की बैठक में सभी सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें