Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डग़ला मे गुलदार के हमले में महिला घायल। बाल बाल बची जान क्षेत्र में दहशत

लोहाघाट:कोली ढेक में फैलता स्मैक का जहर ग्रामीणों की एसपी से लगाम लगाने की मांग।

लोहाघाट:समाज सेवा में बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल ने समाजसेवी रीता गहतोड़ी को किया सम्मानित

चंपावत:खिलाड़ियों की मांग पर सेपक टकरा, बास्केटबॉल व हॉकी के नए प्रशिक्षण कैंप होंगे शुरू।

लोहाघाट:कमांडो मनोज करायत के प्रशिक्षित किए 45 युवा अग्निवीर में हुए भर्ती ।

: चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उत्तराखंड विधिक सेवा स्थापना दिवस मनाया 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 9, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उत्तराखंड विधिक सेवा स्थापना दिवस मनाया जनपद चंपावत के लोहाघाट की पीएलवी एवं तीलू रोतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गडकोटी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया प्राधिकरण सचिव भवदीप रावते के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुकुलम एकेडमी खूना बोरा लोहाघाट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया रेनू गडकोटी ने बताया समाज में कई लोग ऐसे भी हैं आर्थिक रूप से परेशान हैं दिव्यांग शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं कुछ लोग सामाजिक रूप से पिछड़े हुए हैं हमारी संवैधानिक भावनाओं के अनुरूप यदि कोई व्यक्ति दूषित होने के कारण न्याय से वंचित न रहे इसीलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जागरूक अभियान चलाया जाता है समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए लोगों को न्याय प्राप्त हो सके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की एक ही सोच है ऐसे लोग जिनकी कोई आवाज नहीं है उन लोगों की आवाज बनना उनके संवैधानिक तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना रेनू गडकोटी ने बताया तहसील तथा अस्पताल थाना सभी जगह लीगल एड बनाए गए हैं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और किसी के साथ अन्याय ना हो तथा बालक व बालिकाओं के अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्य भास्कर चौबे , प्रबंधक राजेश पांडे ,मनमोहन गहतोड़ी ,रियाज अहमद, कविता पुनेठा, संजना ढेक ,सूरज सिंह, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें