Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत:जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने मुलाकोट क्षेत्र में पेयजल संकट के लिए जल संस्थान को बताया जिम्मेदार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने मुलाकोट क्षेत्र में पेयजल संकट के लिए जल संस्थान को बताया जिम्मेदार चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मूलाकोट क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है लोग किलोमीटरो दूर जाकर पानी ढोने को मजबूर है यहां तक की हफ्ते हफ्ते भर तक ग्रामीणों के मवेसियो को पानी तक नहीं मिल पा रहा है वहीं गुरुवार को क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि केसर सिंह ने बताया इस पेयजल समस्या के लिए जल संस्थान विभाग चंपावत जिम्मेदार है उन्होंने कहा डुगराकोट मूलाकोट तथा अमोली मूलाकोट पेयजल योजना का निर्माण कार्य विभाग के द्वारा सात आठ महीने से बंद किया है तथा जल संस्थान के द्वारा योजना के टैंक निर्माण कार्य अधूरे बनाकर छोड़ दिए हैं जिस कारण मूलाकोट, डूंगरा कोट ,अमोली , कानीकोट ,सॉन्गो, सितोली आदि क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है उन्होंने बताया विभाग से कई बार योजना का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की गई पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया तथा हर बार ग्रामीणों को कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया जाता रहा है उन्होंने बताया जल जीवन मिशन के तहत मुलाकोट के कई तोको में कोई कार्य योजना तक प्रस्तावित विभाग के द्वारा नहीं की गई है जिस कारण जनता में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है जल संस्थान के द्वारा हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है वही पानी को लेकर मचे हाहाकार को लेकर लोगों में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल संस्थान जल्द योजना का कार्य पूर्ण नहीं करता है तो क्षेत्र के सभी ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि केसर सिंह ने कहा जिले में हो रही पेयजल किल्लत में आधे से ज्यादा हाथ जल संस्थान व जल निगम का है क्योंकि उनके द्वारा कई योजनाओं का कार्य धन मिलने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है विभाग की लापरवाही से कई योजनाओं को अधर में लटकाया गया है अधिकारी जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें