Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

सूचना

: चंपावत:डीएम व मुख्य अभियंता ने डेंजर जोन स्वाला किया निरीक्षण शनिवार को भी बंद रहेगा एनएच 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 27, 2024
डीएम व एनएच के मुख्य अभियंता ने डेंजर जोन स्वाला किया निरीक्षण शनिवार को भी बंद रहेगा एनएच शुक्रवार को देर सायं जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद ,अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती,अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सहित कार्य कर रही कंपनी एचएमबीएस टेक्सटाइल के प्रोजेक्ट डारेक्टर रितेश गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ स्वाला में बन्द मार्ग को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्वाला किलोमीटर 106-300 में बनाए जा रहे रैम्प निर्माण व एंकरिंग कार्य की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों से ली गई। जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्रता से कार्य करते हुए मार्ग को खोला जाय। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से मार्ग खोलने का कार्य किया जाय।निरीक्षण के दौरान एन एच के मुख्य अभियंता एन एच द्वारा अवगत कराया कि उक्त स्थान पर रैम्प निर्माण एवं एंकरिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है,मौसम एवं परिस्थितियों अनुकूल होने पर शनिवार अपराह्न तक एन एच मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोलने का प्रयास किया जायगा। विभाग द्वारा मार्ग को खोले जाने हेतु तस्तपरता से कार्य कराए जा रहे हैं,मौसम ठीक होने पर रात्रि में भी कार्य कराया जा रहा है। वहीं डीएम चंपावत के द्वारा शनिवार को भी एनएच बंद रखने के निर्देश दिए हैं एनएच खुलने की दशा में सूचित किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें