Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:डीएम चंपावत ने उप जिलाधिकारियो को पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर 20 नवंबर तक आख्या प्रस्तुत करने के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 16, 2024
डीएम चंपावत ने उप जिलाधिकारियो को पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर 20 नवंबर तक आख्या प्रस्तुत करने के दिए आदेश जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणधीन पेयजल योजना के भौतिक सत्यापन/ प्राप्त शिकायत एवं क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान हेतु पेयजल योजनाओं की जांच संपादित की जानी है। यह आदेश निर्गत करते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सभी उप जिलाधिकारियो तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सूची के अनुसार पेयजल योजनाओं धूरा पंपिंग पेयजल योजना, गोली पेयजल योजना, तामली ग्राम समूह पंपिंग योजना, दूधौरी पेयजल योजना, खतौली तल्ली पेयजल योजना, खतौली मल्ली पेयजल योजना, वैला पेयजल योजना, सिंगदा पेयजल योजना, तल्ला बापरु पेयजल योजना पड़ासोसेरा पेयजल योजना, दिगाली चौड़ पंपिंग पेयजल योजना, मझेड़ाखुना पंपिंग पेयजल योजना, गंगनौला पेयजल योजना, कलीगांव पंपिंग पेयजल योजना, बलई पंपिंग योजना, बनौली पेयजल योजना, चौड़ागूठ पंपिंग योजना, गागर पेयजल योजना, बालीगांव पेयजल योजना, बुराकोट पेयजल योजना, बाजारी कोट रेट्रो पेयजल योजना कुंवर सिंह पेयजल योजना, क्वार सिंह पेयजल योजना, नायल पंपिंग पेयजल योजना, नायक गूठ पंपिंग पेयजल योजना, अमिया थपलिया खेड़ा पेयजल योजना, देवीपुरम पंपिंग योजना, ज्ञानखेड़ा पंपिंग योजना, थवालखेड़ा पंपिंग योजना, डोबाभागू रेट्रो पेयजल योजना, तड़ीगांव रेट्रो पेयजल योजना, देवीधूरा रेट्रो पेयजल योजना, खेतीखान रेट्रो पंपिंग योजना, डाबरी रेट्रो पेयजल योजना, टाबलवाड़ी पेयजल योजना, कजीना रेट्रो पेयजल योजना, फोर्ती रेट्रो पंपिंग पेयजल योजना चौड़ीराय पेयजल योजना, ठाठा पेयजल योजना, फर्नहिल पेयजल योजना तथा पासम पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या निर्धारित प्रारूप पर अनिवार्य रूप से 20 नवंबर तक प्रस्तुत/ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें