Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:डीएम चंपावत ने ली जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 29, 2024
डीएम चंपावत ने ली जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक। चंपावत। आगामी 15 फरवरी से 15 जून तक वनाग्नि काल के दृष्टिगत जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। जिले में वनाग्नि की घटनाओं को त्वरित रोके जाने हेतु 6 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैयार कर उन्हें विभिन्न स्थानों में तैनात किया जाएगा,इन टीमों में विभागीय कार्मिकों के अतिरिक्त अस्थाई कर्मी की भी तैनाती की जाएगी, ताकि वनाग्नि की घटना होने पर तत्काल रिस्पांस किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले की सभी वन पंचायतों में आवश्यक उपकरण के साथ ही फर्स्ट रिस्पांडर को फायर किट व उपकरण उपलब्ध कराए जाने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूह को पिरुल के बकेट बनाने के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों,युवाओं की सहभागिता हेतु जागरूकता अभियान विद्यालय एवं ग्राम स्तर पर आयोजित कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में वनाग्नि संबंधित जितने भी संवेदनशील स्थान देवीधूरा, भींगराडा आदि हैं इन सभी क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम तैनात करने के साथ ही अतिरिक्त कार्मिक तैनात किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सहभागिता से ही वनाग्नि की घटना को रोका जा सकता है। इस हेतु आम जनता के साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए वनाग्नि की घटनाओं को रोका जाए, महिला समूह व महिला मंगल दल आदि का भी सहयोग लेने हेतु अभी से वन विभाग प्रचार प्रसार व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे।       जिलाधिकारी ने कहा कि जो महिला समूह, महिला मंगल दल या व्यक्ति विशेष वनाग्नि की घटना व रोकथाम हेतु बेहतर कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाए। साथ ही जिन वन पंचायतों द्वारा भी बेहतर कार्य किया जाएगा उन्हें भी पुरस्कार के तहत सम्मानित किया जाए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को वन क्षेत्रान्तर्गत अधिक से अधिक फायर लाइन का निर्माण करने के साथ ही वन पंचायतों को वनाग्नि रोकथाम हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग को गैंग के माध्यम से नियमित रूप से सड़क मार्गों से पिरुल हटाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फायर सीजन में सूचना एवं संचार व्यवस्था सुदृढ़ हो वनाग्नि की घटना प्राप्त होते ही तत्काल फायर क्रू स्टेशन से टीम कम से कम समय में घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तहसील और थानों को भी वनाग्नि की घटना के तहत अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु एसएसबी व आईटीबीपी का भी सहयोग लिया जाए। 1 फरवरी से 7 फरवरी तक वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिले में सभी वन क्षेत्रों में निर्मित फायर लाइन से पिरूल हटाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है।  बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, एसडीओ नेहा चौधरी, सभी वन क्षेत्र अधिकारी समेत लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें